Friday, June 19, 2026

21 जून को होने वाले RENEET परीक्षा के पहले एनटीए ने अभ्यर्थियों को दिया ये संदेश

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नीट के अभ्यर्थियों को संदेश दिया है. एनटीए ने एक्स पर लिखा, “नीट-यूजी 2026 परीक्षा अब केवल तीन दिन दूर है.आपने कड़ी मेहनत की है, पूरी तैयारी की है, और अब अपने प्रयासों पर विश्वास करने का समय है. शांत रहें, अच्छी तरह आराम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें. आपसे बस यही अपेक्षा है.”

इसे भी पढ़ें: शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की बैठक में नहीं पहुंचे छह बागी, महाराष्ट्र सरकार ने दी वाई-प्लस सुरक्षा

एनटीए ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. एनटीए ने लिखा, “कृपया परीक्षा स्थगित होने की अफवाहों या सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक बातों से प्रभावित न हों. केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं.”

दरअसल, इससे पहले एनटीए ने 3 मई को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन पेपर लीक की चर्चाओं के बीच परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब एक बार फिर नीट-यूजी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर