असम: असम में विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार की चर्चित ओरुनोदोई योजना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। मंगलवार (10 मार्च 2026) सुबह से ही राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹9000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है। बता दें, इसे एक ही दिन में किए गए सबसे बड़े सरकारी ट्रांसफर में से एक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के अनुसार, इस योजना के तहत करीब ₹3600 करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी गई है। चुनावी साल में यह कदम महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Highlights:
अरुणोदय योजना की शुरुआत
राज्य भर में 3,800 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए लाभार्थी महिलाएं वर्चुअली जुड़ीं, जिसमें गांव पंचायतें, स्वायत्त परिषद क्षेत्र, ग्राम विकास समितियां और शहरी वार्ड समितियां शामिल थीं। अरुणोदय योजना की शुरुआत वर्ष 2020 में भाजपा सरकार की ओर से गरीबी उन्मूलन के लिए की गई थी। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार की एक महिला को प्रतिमाह 1,250 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने पहले घोषणा की थी कि इस साल जनवरी से चार महीनों की राशि (5,000 रुपये) के साथ बोहाग बिहू (असमिया नववर्ष) के अवसर पर अतिरिक्त राशि मिलाकर कुल 9,000 रुपये मार्च में एक साथ दिए जाएंगे।

