Friday, October 30, 2026

पीएम की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के पहले बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, देश में ‘लॉकडाउन’ की बातें महज अफ़वाह

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने ईरान युद्ध की वजह से मौजूदा संकट पर टिप्पणी की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं.”

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की बड़ी कटौती, कम हो सकती है ईंधन की कीमतें

हरदीप पुरी ने लिखा है कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. उन्होंने लिखा, ”हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.” उन्होंने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफ़वाहों को पूरी तरह ग़लत बताया है.

हरदीप पुरी ने कहा, ”मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफ़वाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना ग़ैर ज़िम्मेदाराना और नुक़सान पहुंचाने वाला है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर