Thursday, May 28, 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 विजेता भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने की इनाम की घोषणा

मुंबई : बीसीसीआई ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ़ के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है. ये जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है. उन्होंने कहा, “हमारी अंडर-19 टीम ने जिस तरीके से हरारे में इंग्लैंड को हराया, उससे बीसीसीआई और पूरा देश बहुत ख़ुश है. टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनी है.”

सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई ने टीम की परफ़ॉर्मेंस देखते हुए 7.5 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की है, जो टीम के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ़ में बांटा जाएगा. इससे पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी थी.

राजीव शुक्ला ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “फिर से वर्ल्ड चैंपियन. अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम को बहुत-बहुत बधाई. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, और फ़ाइनल में वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी ने इसे और भी ख़ास बना दिया. इस यादगार जीत के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई.”

बता दें कि आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की तूफ़ानी पारी खेली. वैभव ने 80 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उनकी इस तूफ़ानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था.

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रनों की बड़ी चुनौती रखी थी और भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर