Thursday, November 5, 2026

रांची में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई कमांडर अमृत होरो लापुंग थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार

रांची : झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई नक्सली संगठन का सुप्रीमो कमांडर लापुंग इलाके से गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार सुप्रीमो कमांडर का नाम दस लाख रुपया का इनामी अमृत होरो है. बताया जाता है कि रांची पुलिस की टीम ने देर रात गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर रांची और खूंटी इलाके में कई मामले दर्ज हैं. अमृत होरो के खिलाफ निर्माण स्थलों, रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रंगदारी, आगजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले दर्ज है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बाघमारा में कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर फॉयरिंग, तीन घायल

वर्तमान में अमृत होरो पीएलएफआई नक्सली संगठन का सुप्रीमो है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि लापुंग इलाके में छिपा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम बनाई गई है. जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है. आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले पुलिस की अमृत होरो के साथ मुठभेड़ हुई थी, लेकिन वह भाग निकला था. वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल था। नक्सल वारदात को अंजाम देना उसके लिए आम बात हो गई थी. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर