Monday, November 2, 2026

घाटशिला उपचुनाव में बाबूलाल के लिए बाबूलाल ने मांगा वोट, कहा – झारखंड को माफिया और अपराधियों से बचाना है

एयरनाउ डेस्क: झारखंड में घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन अनुमंडल कार्यालय में दाखिल कर दिया. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद थे. इसके बाद मऊभंडार में आयोजित नामांकन सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें जीत का संकल्प लेकर यहां से जाना है. आज एक बाबूलाल दूसरे बाबूलाल के लिए वोट मांगने आया है. जनसभा को पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद विधुत महतो, प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई ने संबोधित किया.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज पूरे राज्य की जनता घाटशिला की तरफ देख रही है. इस एक उपचुनाव से सरकार बनेगी या बिगड़ेगी नहीं, लेकिन यहां से राज्य सरकार को एक मैसेज जरूर जाएगा. झारखंड की सरकार ने इस राज्य को लूटा है. अब हमें भ्रष्टाचार, माफिया व अपराधियों से इस राज्य को बचाना है. खनिज संपदा को लूटा जा रहा है. गांव को उसका अधिकार राज्य सरकार नहीं दे रही. पहले नदी नाला गांव के अधीन था. वहां बालू का अधिकार गांव के पास था. अब मुंबई और कोलकाता के व्यापारियों को बालू बेचा जा रहा. इस प्रदेश के बालू, कोयला व खनिज संपदा को लुटने से हमें बचाना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर