Wednesday, September 16, 2026

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट के समापन पर बोले मुख्यमंत्री, चुनौती के इस दौर में पुलिस का दक्ष होना जरूरी

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राजधानी रांची के जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है. पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है. राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं.

aaf4a3c2 2f0d 4bd6 bcb2 6fb19db22e07

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है. आज हमारी सरकार राज्य के पुलिस महकमें को ज्यादा से ज्यादा दक्ष बनाने की जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने उन सभी प्रतिभागियों एवं टीमों को बधाई दी, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए. उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को भी बधाई दी. इस मौके पर तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया.

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के सफल प्रतिभागी यहां से प्राप्त अनुभव व ज्ञानार्जन का उपयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में करेंगे, इसके अलावा वे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड को गौरवान्वित करेंगे. इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक एसीबी प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान मनोज कौशिक, पुलिस विभाग के वरीय एवं कनीय पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर