Sunday, June 14, 2026

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अराउंड केयर फाउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम

रांची: पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर अराउंड केयर फाउंडेशन के द्वारा CM School of Excellence Girls, Bariatu, Ranchi में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही उन्हें पौधों की देखभाल और संरक्षण के तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बन सकें।

इसे भी पढ़ें : गांव के विकास से ही राज्य का विकास संभव, हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत : हेमंत सोरेन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि पर्यावरण को कैसे बचाया जा सकता है, पेड़-पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, तथा हमारी छोटी-छोटी कोशिशें किस प्रकार पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बना सकती हैं। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए उत्साहित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अराउंड केयर फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पृथ्वी दिवस थीम पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के बीच ग्लूकोज का वितरण भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक सर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “अराउंड केयर फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। हमें आशा है कि भविष्य में भी इस तरह के सहयोग से अन्य विद्यालयों को भी लाभ मिलेगा।”

अराउंड केयर फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम में सचिव रोहित शाह, टिंकू, ऋषि, सूरज , विकास, मुस्कान, स्वाति, काजल, सुधांशु, शुभी, चिरंजीवी, सरोज, सचिन, संदीप , विकाश ,निशा रानी, रिटायर्ड एयरफोर्स संजय जी एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर लोगों ने संकल्प लिया कि “पृथ्वी हमारी माँ है, और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य। आज एक पौधा लगाएं, कल एक बेहतर भविष्य पाएं। आइए हम सभी मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर