Friday, October 30, 2026

खेत की जुताई में निकला 30 किलो का विस्फोटक, पूरे इलाके में हड़कंप; सेना की टीम करेगी निष्क्रिय

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान मिला विस्फोटक करीब 30 किलो वजनी निकला। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खेत में वर्षों से दबा यह खतरनाक विस्फोटक सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में एसआईआर में पांच श्रेणियों के मतदाता होंगे बाहर, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

खेत जोतने के दौरान मिला बम

मंगलवार सुबह किसान खेत में हल चला रहा था, तभी जमीन के भीतर किसी भारी वस्तु से टकराने पर मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। ग्रामीणों को विस्फोटक से दूर रहने की हिदायत दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन का बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।

गड्ढा बनाकर रखा गया सुरक्षित

विशेषज्ञों ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद विस्फोटक को खेत से लगभग 200 मीटर दूर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। देर शाम तालाब के समीप गड्ढा बनाकर उसे सुरक्षित रखा गया। प्रारंभिक जांच में विस्फोटक बेहद शक्तिशाली बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी बनावट, क्षमता और स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह काफी पुराना विस्फोटक हो सकता है, जो लंबे समय से जमीन के भीतर दबा हुआ था।

सेना की विशेषज्ञ टीम करेगी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टीम की मदद ली जा सकती है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता इसकी तकनीकी जांच कर रहा है और इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की रणनीति तैयार की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर सेना को औपचारिक रूप से सूचना देकर विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। इस घटना के बाद सोनपोखरी और आसपास के गांवों में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। खेत की जुताई के दौरान अचानक 30 किलो का विस्फोटक मिलने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर