Friday, October 30, 2026

रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी सस्पेंड, जोनल आईजी की कार्रवाई, कई थानेदार बदले गए

झारखंड : राजधानी रांची के पुलिस प्रशासन में फेरबदल और थानेदारों पर कार्रवाई की खबर आ रही है. अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को जोनल आईजी मनोज कौशिक ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही एक युवक के साथ मारपीट और थाने में बंधक बनाने का मामला सामने आया था. इसी को लेकर जोनल आईजी ने यह कार्रवाई की है.

बताते चलें कि इससे पहले एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया था. जबकि इंस्पेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जोनल आईजी के पास भेजी गई थी. जिस पर जोनल आईजी ने यह कार्रवाई की है.

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन से कौन होंगे सीएम और डिप्टी सीएम

नए थानेदारों की हुई नियुक्ति

राजधानी रांची के पुलिस प्रशासन में फेरबदल, पूनम कुजूर बनी चुटिया थाना प्रभारी, अनिल तिवारी बने अरगोरा के नए थाना प्रभारी, ओरमांझी के नए थाना प्रभारी होंगे शशि भूषण चौधरी

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर