Sunday, November 1, 2026

WPL में RCB के अलावा कौन करेगा क्वालीफाई, दिल्ली के मुकाबलों पर सबकी नज़र

दिल्ली: WPL में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए कप्तान सात बजे मैदान में उतरेंगे। WPL में RCB लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ़ जीत हासिल कर के अपनी जगह भी फाइनल में पक्की कर ली है। लीग स्टेज के लगभग अब सिर्फ़ 2 मुकाबले ही रह गए हैं और प्ले ऑफ की दौड़ में अभी भी चार टीमें बनी हुई , ऐसे में कौनसी टीम की क्या स्थिति है, WPL में क्या समीकरण है चलिए वो जानते हैं।

RCB की बात करें तो, सबसे टॉप पर अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही है, और बाकी चार टीमें अभी भी एलिमिनेटर के लिए स्ट्रगल कर रही है, जहां हर टीम के लिए, अपनी जीत के साथ साथ बाकी टीम का क्या प्रदर्शन रहता है वो भी निर्भर करता है। वहीं गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हरा कर पॉइंट्स टेबल में दूसरी जगह अपनी पक्की की है। लीगर मैच का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ। हालांकि गुजरात अभी दूसरे स्थान पर है तो अगर वो इनकेस हार भी जाती है तो, उनके पास मौका होगा, लेकिन उन्हें दिल्ली की हार की भी दुआ मनानी होगी। मुंबई की स्थिति अभी भी है कि वो एलिमिनेटर में पहुंच जाए, लेकिन मुंबई को जितना होगा नहीं तो फिर दिल्ली की हार पर निर्भर होना होगा।

वहीं दिल्ली कैपिटल का आखिरी मुकाबला यूपी वॉरियर्स के साथ है। यूपी की हार जीत से ज़्यादा फरक नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर दिल्ली जीत जाती है तो, आराम से क्वालीफाई कर जाएगी। यूपी वॉरियर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुए मुकाबले में भी यूपी वॉरियर्स को हार का सामान करना पड़ा था। कुल मिलाकर सारी टीम्स को ये भी दुआ करनी होगी कि बाकी टीम्स भी अपने मुकाबले हारे क्योंकि अब टूर्नामेंट इस लाइन पर पहुंच गया है जहां जीत के साथ साथ नेट रन रेट भी बहुत मायने रखता है। टीम को अपनी रन रेट पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर