रांची: छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। मंत्रियों के समूह में शामिल झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय यादव ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे छात्रों के साथ बातचीत का एक और दौर होगा। इसे सरकार और छात्रों के बीच जारी गतिरोध के बीच अगली वार्ता को अहम माना जा रहा है। छात्रों की प्रमुख मांगों और आंदोलन को समाप्त कराने के रास्ते पर एक बार फिर बातचीत होगी। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को दो बार छात्रों के अलग अलग प्रतिनिधिमंडल से सरकार की वार्ता हो चुकी है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में हुए शामिल
बातचीत में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल
इधर JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने बयान जारी कर कहा है कि रविवार को होने वाली बातचीत में आठ की जगह केवल छह छात्रों का प्रतिनिधिमंडल ही राज्य सरकार के मंत्रियों संग बातचीत करेगा. इसमें चंदन कुमार छात्र नेता सह शोधार्थी, दीनबंधु मंडल, इकबाल हुसैन, रवि शंकर, प्रेम कुमार और रामा अवतार महतो शामिल होंगे.
देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी
इधर अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत देर शनिवार देर रात लगभग तीन बजे बिगड़ गई. इसकी जानकारी मिलते ही रांची जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मौके पर पहुंचने वाले अधिकारियों में एसपी, एसडीओ, एडीएम, सीओ व थाना प्रभारी शामिल थे.
बताया जा रहा है कि शुगर लेवल कम हो जाने के कारण उन्हें बैचेनी व सांस लेने में दिक्कत हुई थी. फिलहाल डॉक्टरों ने ग्लूकोज लेवल 53 बताए उनके बाद डॉक्टरों की देख-रेख में सलाईन के माध्यम से उपचार जारी रहा. इधर छात्र आंदोलन के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी।


