Friday, October 30, 2026

जेल में बंद निलंबित IAS विनय कुमार चौबे पर एसीबी का एक और शिकंजा, चौथी प्राथमिकी दर्ज

रांची : पहले शराब घोटाला और फिर जमीन घोटाला, वन भूमि घोटाला के बाद अब आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने जेल बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह पिछले छह महीने में दर्ज चौथी प्राथमिकी है, जिसके बाद प्रधान सचिव स्तर के इस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने अब चौथी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसीबी रांची थाने में 24 नवंबर को कांड संख्या 20/2025 को दर्ज यह प्राथमिकी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज की गई है। पीई जांच में पुष्टि के बाद एसीबी ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। इस प्राथमिकी में एसीबी ने जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे सहित कुल सात को नामजद आरोपित बनाया है, इसमें विनय कुमार चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साला की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, करीबी व जेल में बंद नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह शामिल हैं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली शिकायतों के बाद एसीबी ने मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय विभाग से अनुमति के बाद प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। पीई जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, बैंक खातों के विवरण व अन्य वित्तीय गतिविधियों के विश्लेषण तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद पाया कि विनय कुमार चौबे ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

आरोपित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने अवैध साधनों से धन संग्रह तथा कमीशन प्राप्त कर परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों व सहयोगियों के माध्यम से धन को विचलित कर अकूत संपत्ति अर्जित की और निवेश किया। इसके बाद एसीबी ने आरोपित अधिकारी के आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों को आधार बनाकर उनके आय-व्यय की गणना की।

इनकी सेवाकाल में अर्जित आय से व्यय अधिक मिला। बैंक खातों के विश्लेषण से पता चला कि इन्होंने घरेलू खर्च नहीं के बराबर किया है, जबकि नियमत: घरेलू खर्चों में आय का एक तिहाई खर्च किया जाना है। इसके बाद ही एसीबी ने मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय विभाग से अनुमति लेने के बाद इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

 

 

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर