Friday, October 30, 2026

गुजरात में शराब तस्करी का आरोपी अनिल पांड्या दुबई से गिरफ्तार

सीकर: गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क फैलाने वाला अनिल पांड्या दुबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे गुजरात एटीएस के इनपुट पर पकड़ा और अब भारत लाने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अनिल पांड्या सीकर का रहने वाला है।

39 मुकदमें दर्ज

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आरोपी अनिल पांड्या का लुक आउट नोटिस जारी था। ऐसे में गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में वह गिरफ्तार हुआ। शराब तस्करी के मामले में अनिल पर सीकर जिले में 39 मुकदमे और इसके अलावा गुजरात, हरियाणा, सहित अन्य राज्यों में भी शराब तस्करी के मामले दर्ज है। पीछले करीब दो दशक से आरोपी अनिल पांड्या शराब तस्करी में लिप्त है, और साथ ही जमीनों पर कब्जे भी किए हैं।

कौन है अनिल पांड्या 

अनिल पांड्या फतेहपुर तहसील के खाजी गांव का रहने वाला है। वहां के लोगों ने बताया कि वह थोड़ा सनकी था और पहले चाय की दुकान पर काम करता था। फिर उसने काम छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। साल 2012 में बिरजू ठेकेदार के मर्डर में पहली बार उसका नाम आया था। इस केस में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसके बाद सांचौर जेल से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।

फरारी के दौरान बड़े शराब माफियाओं के संपर्क में आया और फिर गुजरात सहित कई राज्यों में शराब तस्करी शुरू की। साल 2023 में अनिल पांड्या के घर पर NIA ने भी दबिश थी। इस दौरान उसके घर से कई डॉक्यूमेंट भी जप्त किए गए थे।

शराब तस्करी का नेटवर्क

जानकारी के अनुसार, गुजरात में शराबबंदी के बावजूद अनिल पांड्या ने वहां शराब तस्करी का नेटवर्क खड़ा किया। पिछले कई सालों से गुजरात पुलिस और अन्य एजेंसी के रडार पर था। 2022 के बाद अनिल पांड्या दुबई फरार हो गया था। वहां से ही वह तस्करी के गिरोह को चला रहा था। मामले में जगदीश प्रसाद, तौफीक नजीर खान सहित कई शराब माफिया शामिल है। अनिल पांड्या तौफीक के जरिए ही अपने शराब तस्करी के नेटवर्क को चलाता था। पिछले साल तौफीक को भी दुबई में पकड़ा था।

अनिल पांड्या और उसके गिरोह के लोग हरियाणा से सस्ती शराब लेकर आते और फिर इसे राजस्थान के रास्ते गुजरात लेकर जाते। गुजरात में प्रिंट रेट से डबल कीमत में इस शराब को बेचते। जिससे उन्हें अच्छा प्रॉफिट मिलता था। अनिल पांड्या शराब तस्करी करके करोड़ों रुपए कमा चुका है। उसने गांव में 2022 में करीब 80 लाख का एक मकान बनाया था। हर दिन वह करोड़ों रुपए की शराब तस्करी करता था। 10 महीने पहले सीकर पुलिस ने भी अनिल पांड्या गिरोह की करीब 1 करोड़ की शराब पकड़ी थी। जिसे सीमेंट रोलर की आड़ में हरियाणा से गुजरात लेकर जाया जा रहा था। इसके अलावा गुजरात में भी कई बार स्थानीय पुलिस ने इसकी गाड़ियां पकड़ी थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर