Thursday, October 29, 2026

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, मायापुर इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नादिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया और वहां निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अमित शाह सबसे पहले कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए कृष्णानगर होते हुए मायापुर रवाना हुए। एयरपोर्ट पर राज्य भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

इस्कॉन मुख्यालय में किया दौरा

मायापुर स्थित इस्कॉन हेडक्वार्टर में अमित शाह ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस्कॉन मुख्यालय विश्वभर में प्रसिद्ध धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अमित शाह एक महीने के भीतर दूसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। राज्य में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके कारण उनके दौरे को अहम माना जा रहा है। हालांकि इस दौरे के दौरान अमित शाह किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनका यह दौरा धार्मिक और निर्धारित कार्यक्रमों तक सीमित बताया जा रहा है। अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे को राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से राज्य में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर