नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर मचे सियासी घमासान के बीच, सोशल मीडिया पर एक नया कैंपेन शुरू हुआ है. पिछले मई में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तरह ही ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम का एक नया अकाउंट सामने आया है. ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ के अलग-अलग सोशल साइट्स पर बने पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ के लॉन्च होने के एक दिन के अंदर ही एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए. मौजूदा वक्त में इसके इंस्टाग्राम पेज पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. पार्टी का स्लोगन है- ‘सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का चीन के खिलाफ हुआ मुक़ाबला रहा ड्रॉ, बढ़त बनाने के बाद भी नहीं मिली जीत
लालकिला से संबोधन के दौरान बयान
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि जहां सशस्त्र नक्सलवाद का खतरा अब समाप्ति की ओर है, वहीं ”दिमागी नक्सल” सोच रखने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जो हिंसा और अशांति फैलाने के मौके तलाश रहे हैं तथा देश को गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत है और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा था कि जब जंगलों में हथियारबंद नक्सलवाद खत्म होने वाला था, तब उनके विचारधारा से सहानुभूति रखने वाले देश में अशांति पैदा करने के मौके ढूंढ रहे थे। उन्होंने कहा कि माओवादी, जिन्होंने 3,500 से ज़्यादा सुरक्षाकर्मियों को मार डाला था और देश को खून से लथपथ कर दिया था, सालों के सुरक्षा ऑपरेशन के बाद अपनी आखिरी सांसें ले रहे हैं, “हमें इस चुनौती को कम नहीं आंकना चाहिए”।

