Thursday, July 23, 2026

ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

डेस्क : ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय दूतावास ने इस टेंशन को मद्देनजर रखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है। भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया, जब खामेनेई की सरकार प्रदर्शनकारियों पर सख्ती कर रही थी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने के लिए भी कहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359

ईरान छोड़ने की सलाह

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए पहले भी एडवाइजरी जारी की। ईरान में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया, ‘सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए।’  भारतीय दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।’

क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका?

इधर पूर्व सीआईए अधिकारी जान किरियाकोऊ ने दावा कर चुके हैं कि अमेरिका सोमवार या मंगलवार से ईरान पर हमला शुरू हो सकता है। पूर्व सीआईए अधिकारी ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भले ही ईरान को 10 दिन का समय दिया हो, लेकिन वह इसका पालन शायद ही करें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘व्हाइट हाउस में उनके एक साथी ने बताया कि हमले की पूरी तैयारी हो चुकी है।’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर