Wednesday, November 4, 2026

अग्निवीर भर्ती 2026: 1 जून से होगी CEE परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

न्यूज डेस्क: अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद तुरंत उसे डाउनलोड कर लें।

परीक्षा एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को उसी अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे।

समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी

सेना भर्ती कार्यालय ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने को कहा गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा JIA पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत या सवाल दर्ज किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में जयपुर से कथित मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। सेना ने स्पष्ट कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है। ऐसे में किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर