Wednesday, September 23, 2026

तीन साल के इंतजार के बाद 22 मार्च को होगी झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

रांची : लगभग तीन वर्षों से लंबित झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 22 मार्च को होगी। मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जेएसएससी की इस घोषणा के साथ ही राज्य भर के लाखों अभ्यर्थियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जबकि इससे पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में करीब 1.5 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे, जो अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

विवादों में रही थी शारीरिक दक्षता परीक्षा

यह भर्ती प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हुए विवादों के कारण भी सुर्खियों में रही है। PET के दौरान करीब 12 अभ्यर्थियों की मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था और परीक्षा व्यवस्था, गर्मी तथा चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल उठे थे। यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी उठा था। अब लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आयोग से पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परीक्षा आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं। आयोग की ओर से जल्द ही परीक्षा केंद्रों, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर