Thursday, October 29, 2026

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री, एनसीपी की बैठक में होगा तय

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच चुकी हैं और आज शाम वह महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। अजित पवार के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है, वहीं पार्टी ने उनके परिवार पर भरोसा जताते हुए सुनेत्रा पवार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

विधानमंडल के सदन की सदस्य नहीं

62 वर्षीय सुनेत्रा पवार फिलहाल महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद एनसीपी का विधानमंडल दल आज दोपहर मुंबई में बैठक कर उन्हें अपना नेता चुनेगा। इसके बाद वह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी और ऐसा करने वाली महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन जाएंगी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने पुष्टि की है कि पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता नामित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी-एसपी के नेतृत्व और शरद पवार परिवार के कई सदस्यों को इस फैसले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन एनसीपी के हर फैसले का सम्मान करेगा। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अजित पवार के परिवार और एनसीपी के साथ मजबूती से खड़ी है।

पहली बार बारामती सीट से एनसीपी में चुनाव लड़ा

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार राजनीति से दूर रही थीं। उन्होंने पहली बार बारामती सीट से एनसीपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन प्रतिष्ठित मुकाबले में उन्हें अपनी भाभी और एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। अब उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही सुनेत्रा पवार के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर