Monday, November 2, 2026

निधि अग्रवाल के बाद अब सामंथा रूथ प्रभू भी भीड़ में बदसलूकी की हुई शिकार, फिल्म इंडस्ट्री ने जताई चिंता

मनोरंजन : बीते कुछ समय पहले ही द राजा साब की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ लॉन्च इवेंट में भीड़ ने धक्का-मुक्की की थी, जिसके बाद अब पैन इंडियन एक्ट्रेस सामंथा भी इसका शिकार हो गई हैं। सामंथा हाल ही में  हुए  एक पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्हें भीड़ ने घेर लिया। एक्ट्रेस को सही सलामत अपनी कार तक पहुंचने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

रविवार को एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू हैदराबाद में एक साड़ी के शोरूम की ओपनिंग से जुड़े इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इवेंट में सामंथा को देखने के लिए वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते कई फैंस उनके काफी करीब आ गए। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने जैसे-तैसे घेरा बनाकर भीड़ को एक्ट्रेस के नजदीक आने से रोका, इस दौरान एक्ट्रेस कई बार भीड़ के कारण लड़खड़ा गईं। कई बार उनकी साड़ी भी खींची गई। साड़ी के शोरूम के लॉन्च इवेंट के बाद सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लुक की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने लिखा, एक्शन से भरपूर शूटिंग शेड्यूल के बाद, चोटें, खून और दर्द झेलने के बावजूद, हमने खुद को हैरानी से काफी अच्छे तरीके से संभाल लिया।

सामंथा रुथप्रभू से पहले एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ भी हैदराबाद में धक्का-मुक्की हुई थी। एक्ट्रेस प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म द राजा साब के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें भीड़ ने बुरी तरह घेर लिया। खींचा-तानी के बीच एक्ट्रेस काफी मशक्कत से अपनी  कार तक पहुंची थीं। निधी अग्रवाल का वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस चिन्मयी श्रीपदा ने भीड़ में हुए ऐसे व्यवहार की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, लकड़बग्घों से भी बदतर बर्ताव करने वाले पुरुषों का झुंड। वैसे लकड़बग्घों का अपमान क्यों करें। ऐसी एक जैसी सोच वाले पुरुषों को जब भीड़ में इकट्ठा कर दिया जाता है, तो वे किसी महिला को इसी तरह परेशान करते हैं। कोई भगवान इन्हें उठाकर किसी और ग्रह पर क्यों नहीं भेज देता?

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर