Friday, July 24, 2026

अमूल और मदर डेयरी के बाद झारखंड में मेधा ने भी बढ़ाए दूध के दाम, डेयरी प्रोडक्ट्स की भी बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली: देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग दूध उत्पादों की कीमतों में ₹2 से ₹3 प्रति लीटर तक इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ने वाला है, खासकर उन घरों पर जहां दूध और डेयरी उत्पादों का नियमित उपयोग होता है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेधा डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मेधा डेयरी ने भी अपने दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नई दरें शनिवार से प्रभावी होंगी। कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर घरों के मासिक बजट और रसोई खर्च पर पड़ेगा। मेधा डेयरी ने डबल टोंड, टोंड, काउ मिल्क, शक्ति दूध और फुल क्रीम गोल्ड दूध समेत कई श्रेणियों के दूध के दाम बढ़ाए हैं।

डबल टोंड मिल्क का 1 लीटर पैकेट अब 50 रुपये की जगह 52 रुपये में मिलेगा, जबकि 500 एमएल पैकेट 25 रुपये से बढ़कर 26 रुपये हो गया है। टोंड मिल्क के 1 लीटर पैकेट की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये कर दी गई है।

पनीर और दही भी हुए महंगे

दूध के साथ-साथ पनीर और दही की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। 1 किलो ब्लाक पनीर अब 400 रुपये की जगह 420 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम पनीर 215 रुपये और 200 ग्राम पनीर 90 रुपये में उपलब्ध होगा। दही के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। 200 ग्राम पाउच दही अब 20 रुपये, 400 ग्राम 35 और 1 किलो दही 75 रुपये में मिलेगा।

बढ़ती लागत बनी वजह

डेयरी कंपनियों का कहना है कि पशु चारा, ईंधन, पैकेजिंग, ऊर्जा और परिवहन लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा किसानों को ज्यादा भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार डेयरी सेक्टर पर बढ़ती इनपुट कॉस्ट का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण कंपनियों को खुदरा कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है।

अमूल के कई उत्पाद हुए महंगे

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, जो अमूल उत्पादों की मार्केटिंग करता है, ने बताया कि नई कीमतें देशभर में लागू कर दी गई हैं। अमूल के जिन प्रमुख उत्पादों की कीमत बढ़ी है, उनमें अमूल ताज़ा, अमूल गोल्ड, अमूल काउ मिल्क, अमूल भैंस दूध, अमूल शक्ति और अमूल टी स्पेशल शामिल हैं।

नई दरों के अनुसार अमूल काउ मिल्क (500 ml) ₹29 से बढ़कर ₹30, अमूल शक्ति (500 ml) ₹31 से बढ़कर ₹32, अमूल गोल्ड (500 ml) ₹34 से बढ़कर ₹35, अमूल ताज़ा (500 ml) ₹28 से बढ़कर ₹29 और अमूल भैंस दूध (500 ml) ₹37 से बढ़कर ₹39 हो गया है। वहीं अमूल टी स्पेशल के 1 लीटर पैक की कीमत ₹63 से बढ़कर ₹66 कर दी गई है। कंपनी ने बताया कि पिछली बार अप्रैल 2025 में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

मदर डेयरी ने भी खासतौर पर दिल्ली-NCR क्षेत्र में अपने दूध उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतों के अनुसार टोंड मिल्क (बल्क वेंडेड) ₹56 से बढ़कर ₹58 प्रति लीटर, टोंड मिल्क (पाउच) ₹58 से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर और काउ मिल्क ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गया है। डबल टोंड मिल्क ₹54 प्रति लीटर और फुल क्रीम मिल्क ₹72 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार पिछले एक साल में किसानों को दिए जाने वाले दूध खरीद मूल्य में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा।

बढ़ती लागत से कंपनियों पर बढ़ा दबाव

डेयरी कंपनियों के अनुसार उत्पादन और सप्लाई चेन से जुड़ी कई लागतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इनमें पशु चारा, ईंधन, परिवहन, पैकेजिंग सामग्री, ऊर्जा खर्च और कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स शामिल हैं। GCMMF ने बताया कि मई 2025 के बाद से किसानों को दिए जाने वाले दूध खरीद मूल्य में करीब 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनियों का कहना है कि दूध बिक्री से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा सीधे किसानों तक पहुंचता है। अमूल के मुताबिक उपभोक्ताओं द्वारा खर्च किए गए हर ₹1 में से लगभग 80 पैसे किसानों को दिए जाते हैं। वहीं मदर डेयरी ने भी कहा कि उसकी कुल आय का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों तक पहुंचता है।

आम लोगों के बजट पर पड़ेगा असर

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम परिवारों के रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है, खासकर शहरी इलाकों में जहां पैकेट दूध की खपत अधिक है। दूध का उपयोग चाय, कॉफी, नाश्ता, मिठाइयों, खाना बनाने और बच्चों के पोषण के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि दूध महंगा होने से दही, पनीर, मक्खन, चीज और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: NCB ने ₹182 करोड़ की कैप्टागॉन ड्रग जब्त की, गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर NCB की सराहना की

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पशु चारे, ईंधन और लॉजिस्टिक्स की लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले महीनों में दूध की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगर इस बार मानसून अच्छा रहता है और चारे की उपलब्धता बेहतर होती है, तो लागत पर दबाव कुछ कम हो सकता है। फिलहाल डेयरी कंपनियां किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर