झारखंड : झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बुधवार को हजारीबाग के झरदाग का दौरा किया और उन पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, जिनकी चार बच्चियां पिछले महीने छठ पर्व के दूसरे दिन खेलने के क्रम में तालाब में डूब गई थी और उनकी मौत हो गई थी. आदित्या साहू ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से चारों दिवंगत बच्चियों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की.

इस दौरान आदित्य साहू ने झरदाग गांव निवासी गणेश भुइयाँ के परिजनों से भी मिले और सांत्वना प्रकट किया, जिनकी बीते दिनों किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कार मौत हो गई थी. इस मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, विधायक उज्जवल दास, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, टून्नू गोप, टोनी जैन, के. पी. ओझा समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
Also Read : आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास और उनके गौरव के लिए भाजपा संकल्पित और समर्पित : बाबूलाल मरांडी


