Sunday, November 1, 2026

अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभद्र पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 और की तलाश जारी

कानपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम पुलिस ने 3 लोगों पर FIR दर्ज की है। इसमें से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 अभी फरार हैं। आरोप है कि अदिति को बदनाम करने के लिए एडिटेड फोटो और गलत जानकारी फैलाई गई थी।

 क्या है पूरा मामला? 

11 जून को समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने कानपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव को लेकर भ्रामक पोस्ट शेयर की गईं। उनकी एक फोटो एडिट करके अपलोड की गई जिससे परिवार की छवि खराब हुई। शिकायत के बाद साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने प्रोफाइल ट्रैक किए। डिजिटल जांच में मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल की पहचान हुई। पुलिस ने उसे रीवा से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद फिलहाल उसे जमानत मिल गई है।

 विदेश से चल रहा था एक अकाउंट 

पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी भारत कुमार पटेल का सोशल मीडिया अकाउंट अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से ऑपरेट हो रहा है। तीसरा आरोपी विनोद कुमार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है और ऑटो चलाता है। इन दोनों की तलाश अभी जारी है।

 पोस्ट में क्या लिखा था? 

साइबर पुलिस ने BNS धारा 79, 336(4) और IT एक्ट धारा 66E के तहत केस दर्ज किया है। प्रवीण यादव ने बताया कि सबसे पहले भारत कुमार पटेल की ID से पोस्ट हुआ। उसमें अदिति की एक लड़के के साथ एडिटेड फोटो लगाकर लिखा गया कि “अदिति 7 करोड़ रुपये लेकर घर से भाग गईं और नाइजीरिया में एक लड़के के साथ रह रही हैं”।

ये पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे रीशेयर किया, कुछ ने अदिति का सपोर्ट किया। 7 जून को अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप लगाया था, उसके बाद ये पोस्ट वायरल हुआ।

 CM योगी ने दिए एक्शन के आदेश 

इस मामले पर CM योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब बाकी दोनों आरोपियों को ट्रैक कर रही है।

 

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर