Friday, October 30, 2026

दुमका में नवीन पटवारी के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी, शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

रांची : एसीबी ने मंगलवार सुबह दुमका में स्थानीय कारोबारी नवीन पटवारी के आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि नवीन पटवारी रांची के चर्चित कारोबारी श्रवण जालान के करीबी रिश्तेदार हैं. श्रवण जालान के ठिकानों पर एसीबी ने सोमवार को छापेमारी की थी और इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और निवेश से संबंधित प्रमाण मिले थे. इसके आधार पर ही नवीन पटवारी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई होने की बात कही जा रही है.

बताया जा रहा है कि रांची के कारोबारी श्रवण जालान जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी हैं और सोमवार को उनके घर व ऑफिस में शराब घोटाले को लेकर हुई एसीबी की छापेमारी में एसीबी को अलग-अलग कंपनी के दो-तीन मोबाइल फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज के अलावा कुछ डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि एसीबी जल्द ही श्रावण जालान को पूछताछ के लिए समन जारी करेगी.

आशंका जताई जा रही है कि अब तक की जांच में एसीबी को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है. एसीबी ने बीते रविवार को विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से लगभग दस घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी. तो वहीं विनय चौबे के करीबी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर