Tuesday, November 3, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे की पत्नी के बाद साली से एसीबी ने की पूछताछ

रांची : जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे की साली प्रियंका त्रिवेदी से एसीबी ने गुरूवार को उनके आवास पर जाकर पूछताछ की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रियंका त्रिवेदी, विनय चौबे समेत कई अन्य के खिलाफ बीते 24 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इससे पहले विनय चौबे की पत्नी से बुधवार को उनके आवास पर एसीबी ने पूछताछ की थी.

गौरतलब है कि एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ 24 नवंबर को एक और प्राथमिक दर्ज की थी.
इस प्राथमिकी में उनके रिश्तेदारों और दोस्त विनय सिंह समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में भ्रष्टाचार करने और इसके जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाये गये हैं.

प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विश्वसनीय मित्र और अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह, विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी भी नामजद अभियुक्त हैं.

प्राथमिकी में करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के जरिये अवैध संपत्ति की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है. विनय चौबे और विनय सिंह शराब घोटाला, जमीन घोटाला के सिलसिले में दर्ज मामले में अभी जेल में बंद हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर