Thursday, October 29, 2026

आरा में युवक की गोली मारकर हत्या, बहन के घर दुर्गा पूजा में घूमने आया था युवक

क्राइम डेस्क : बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। सीने के पास गोली का निशान पाया गया है। इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किया। वह अपनी छोटी बहन के घर दुर्गा पूजा घूमने आया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में विधान परिषद चुनाव के ठीक पहले जेडी (यू) विधायक अनंत सिंह पर क्यों हुई एफ़आईआर दर्ज

इब्राहिम नगर के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक पढ़ाई करने के साथ नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। वह अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिनगर, धरहरा आया हुआ था।

इसी दौरान सोमवार की देर शाम इब्राहिम नगर के पास उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वारदात की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और इंस्पेक्टर देवराज राय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, अभिषेक की हत्या किस वजह से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि सचिन नामक एक युवक से वाद-विवाद की बात सामने आई है। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। इधर,महज 19 वर्ष की उम्र में युवक की हत्या से स्वजन में मातम पसरा गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर