Patna : अहमदाबाद की तर्ज पर पटना के पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में जल्द ही 651 एकड़ जमीन में एक वर्ल्ड क्लास ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनने जा रही है. ये स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का बड़ा केंद्र बनेगा.
Highlights:
225 एकड़ में बनेगी स्पोर्ट्स सिटी
जानकारी के मुताबिक, लगभग 225 एकड़ जमीन पर मुख्य स्पोर्ट्स सिटी बनाई जायेगी और इसके साथ 239 एकड़ में वर्ल्ड क्लास इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए कॉम्प्लेक्स भी बनेगा और 187 एकड़ में एक अत्याधुनिक गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जाए
इस स्पोर्ट्स सिटी का सबसे मुख्य आकर्षण 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा. इस स्टेडियम के बनने के बाद पटना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के मुकबाले आयोजित होने का रास्ता भी साफ हो जाएगा.
खिलाड़ियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
- अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग: यहां स्थानीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और ट्रेनिंग दी जाएगी.
- इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटी: खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्स सिटी के अंदर ही एक अत्याधुनिक अस्पताल (मेडिकल ज़ोन) भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इस पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बन सके. इस स्पोर्ट्स सिटी के बनने से बिहार में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा और राज्य के पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.

