Thursday, October 29, 2026

यूपी के मुजफ्फरनगर में वैन में लगी आग, चालक समेत 5 बच्चे झुलसे, शार्ट सर्किट के कारण घटना की आशंका

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी गांव झबरपुर में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई और 5 बच्चें उसमें झुलस गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे बच्चों को तुरंत अस्पताल भिजवाया. वहीं वैन चालक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया. एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उसे गिरफ्तार किया गया.

5 बच्चे आग में झुलसे

झबरपुर में आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल है. इसके प्रबंधक बालासन केरल निवासी है. गांव में कई वर्षों से कक्षा 5 तक स्कूल का संचालन किया जा रहा था. शुक्रवार सुबह करीब सवा 8 बजे स्कूल वैन बच्चों को लेकर हुसैनपुर गांव की ओर आ रही थी, इसी दौरान समसो गांव में शार्ट सर्किट हो गया और वैन में आग लग गई.

वैन चालक अमित ने आग लगते ही शोर मचाना शुरु कर दिया और बच्चों को वैन से बाहर निकालने लगा. वहीं मौके पर मौजूद लोग भी दौड़े और बच्चों का बाहर निकालने लगे, लेकिन तबतक 5 बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

पुलिस ने बुलेरो में किया सीज

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों में अफरातफरी मच गई और वे मौके पर पहुंच गए. भारी मात्रा में ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद थे. कुछ बच्चों को देवबंद के गोकलपुर भेजा गया. पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में लिया और एक बुलेरो कार को भी सीज कर दिया. एआरटीओ की तरफ से स्कूल संचालक बालासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

झुलसे बच्चों की पहचान

सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने कहा कि स्कूल वैन की आग में झुलसे बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. हादसे में झुलसे बच्चों में वनीतिका पुत्री अमन, सूर्यांश पुत्र नीटू निवासी हुसैनपुर, सारिका पुत्री मुलायम सिंह, सार्थक पुत्र आकाश निवासी हुसैनपुर पुरकाजी शामिल है, वहीं वैन चालक अमित भी आग में झुलस गया है. पुलिस ने स्कूल वैन और बोलरो को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर