Thursday, October 29, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई. शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

मृतका की पहचान 41 वर्षीय बबीता देवी के रुप में हुई, वह अकुराहा खरगी मध्य विद्यालय में कार्यरत थी. रोज की तरह वह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान एनएच-27 नेता चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े: चतरा-हजारीबाग सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में 4 ढेर, मृतकों में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो भी शामिल

पूरे विद्यालय परिसर में शोक का माहौल

परिजनों के अनुसार, वह प्रतिदिन स्कूटी से ही स्कूल जाती थी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने कहा कि बबीता कुमारी एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थी. उनकी इस प्रकार से मौत होने पर पूरे विद्यालय परिसर में शोक का माहौल है.

मृतका के पति मुन्ना कुमारी जमालपुर रेलवे में जुनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. उनके 2 पुत्र है. मूल रुप से बबीता देवी ढेवला गांव की निवासी थी और वर्तमान में वो मुजफ्फरपुर के भगवानपुर इलाके में किराए के मकान में रह रही थी. 2005 में उनकी नियुक्ति हुई थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर