Saturday, October 31, 2026

अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में सेंघ, हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध

अयोध्या : अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में सुरक्षा में सेंघ से जुड़ा एक मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक गतिविधि करने की कोशिश की सूचना मिली, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर एक व्यक्ति को नमाज पढ़ते हुए देखा गया। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जब कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को बिगड़ने से पहले ही सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, जिला प्रशासन ने मामले पर सार्वजनिक बयान देने से परहेज किया है।

पहचान और पृष्ठभूमि

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान श्रीनगर के सोफिया इलाके के निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह अयोध्या किस उद्देश्य से आया था और मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा। घटना के बाद एहतियातन शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि यह एक नियमित सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि किसी भी तरह की आशंका को समय रहते दूर किया जा सके।

ट्रस्ट और प्रशासन की प्रतिक्रिया

मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह मजबूत बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि घटना के बाद मंदिर परिसर और शहर में शांति बनी हुई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य है और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी पहलुओं पर स्पष्टता

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर