रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिलता हनुमान नगर के किराए के मकान में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान साकेत कुमार बिहार के औरंगाबाद निवासी के रुप में हुई है. यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. सोमवार को कमरे से उसका शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Highlights:
निजी जीवन से परेशान था साकेत
जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कमरे की जांच में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें युवक ने अपने निजी जीवन से परेशानियों का जिक्र किया था. पुलिस को शुरुआत में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा था, लेकिन इस नोट में मामला निजी जीवन की परेशानी से जुड़ा मिला.
इसे भी पढ़े: बंगाल और असम के बाद अब केरल में BJP का धमाल, पहली बार इतने सीटों से जीत का रिकॉर्ड
सभी पहलुओं में जांच जारी
यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है. झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने मृतक युवक के बारे में कहा कि साकेत पढ़ाई में काफी होनहार था और किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकता है. इसके साथ ही अधिकारियों का कहा कि पहले ही इस तरह की मानसिक स्थिति की जानकारी मिलती होती तो काउंसलिंग और अन्य माध्यमों से उसकी मदद की जाती.
पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. सूचना मिलते ही परिजन रांची पहुंच रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके.


