Monday, November 2, 2026

धनबाद कोर्ट परिसर में RPF और अधिवक्ता के बीच मारपीट, आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा

धनबाद : सिविल कोर्ट परिसर में आरोपी को पकड़ने के दौरान RPF की टीम और अधिवक्ता के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं ने RPF की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने के बाद धनबाद थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने RPF के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: धनबाद में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने बकाए वेतन व अन्य मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दिया धरना

दरअसल, महुदा RPF के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी कुणाल साव को पकड़ने धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी के अधिवक्ता संतोष सिंह ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

अधिवक्ता संतोष सिंह ने बताया कि कुणाल साव सरेंडर और बेल पिटीशन के सिलसिले में उनके चैंबर में आए थे। इसी दौरान सादे कपड़ों में चार लोग पहुंचे और उनके मुवक्किल के साथ मारपीट करते हुए ले जाने लगे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। संतोष सिंह ने संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

वहीं, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी ने कहा कि संबंधित लोग सादे कपड़ों में थे, ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर इस तरह की कार्रवाई करना और मारपीट करना गलत है। बार एसोसिएशन की ओर से शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इधर, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि RPF के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया है। अधिवक्ता की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद धनबाद कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर