Saturday, October 31, 2026

प्रेमी युगल को बचाने आई पुलिस पर भीड़ ने किया जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन घायल, वाहनों में तोड़फोड़

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में प्रेमी युगल को भीड़ के चंगुल से बचाने पहुंची पुलिस पर ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया और उनमें तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए तीन राउंड फॉयरिंग भी करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : विधायक जनार्दन पासवान के बेटे ने कथित अगवा मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी, इन्हें बनाया आरोपी

बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल से जुड़े मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे थे। इसी दौरान भीड़ अचानक उग्र हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के बीच भी पुलिस भीड़ के बीच फंसे प्रेमी युगल को बचाने में सफल रही। हालांकि इस हमले में थाना प्रभारी अनिल उरांव के गर्दन और हाथ में चोट लगी है। उनका इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का भी उपचार कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिदपा गांव में ग्रामीणों ने एक महिला से गलत हरकत करने के आरोप में एक युवक को बंधक बना उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे एक घर में बंद कर दिया गया। युवक के बंधक बनाए जाने की सूचना पर ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। अचानक हुए हमले व पथराव में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को आत्मरक्षार्थ तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में रात लगभग 11 बजे पुलिस युवक को मुक्त कराने में सफल रही।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर