Thursday, October 29, 2026

कटिहार के कुरसेला हाट में लगी भीषण आग, 300 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला हाट में रविवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने सैकड़ों दुकानदारों की जिंदगी उजाड़ दी। आग की इस घटना में 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं और करीब 6-7 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

सैकड़ों दुकानों में लगी आग

कुरसेला के नए हाट और दुर्गा हाट इलाके में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझने के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सिर्फ राख, जला हुआ मलबा और धुएं के गुबार नजर आए। हादसे के बाद दुकानदारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राख में बदला सामान और मायूस चेहरों के बीच कई दुकानदार रोते नजर आए। कोई माथा पीट रहा था तो कोई खामोश बैठकर अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी को राख होते देख रहा था। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर या बंधन बैंक समेत अन्य संस्थानों से लोन लेकर अपनी छोटी-छोटी दुकानें शुरू की थीं। वे रोज की कमाई से परिवार का खर्च चलाते थे और हर सप्ताह लोन की किस्त भरते थे। अब दुकानें जल जाने से उनका एकमात्र रोजगार खत्म हो गया है।

मुआवजे की मांग

पीड़ित दुकानदार प्रशासन से जल्द मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें। दुकानदार राजू भगत, मुन्ना गुप्ता, टिंकू साह, सनी जयसवाल और कुंदन शर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि उनकी आजीविका का एकमात्र साधन दुकान ही थी। सोमवार को कुरसेला हाट का नजारा बेहद दर्दनाक था। चारों तरफ जली हुई दुकानें। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और राहत व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। अब दुकानदारों की उम्मीद प्रशासन से मिलने वाली मदद पर टिकी है, ताकि वे फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकें और जीवन पटरी पर लौट सके

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर