Monday, September 21, 2026

यूपी: बागपत में एक खाप पंचायत ने बच्चों के स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने पर लगाई पाबंदी

डेस्क:  उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले के पट्टी मेहर क्षेत्र की एक खाप पंचायत ने बच्चों के स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला लिया है. पंचायत में शामिल चौधरी ब्रजपाल सिंह सहित अन्य खाप प्रतिनिधियों ने दावा किया कि समाज में बढ़ती कुरीतियां, एमएमएस वायरल होने की घटनाएं और प्रेम-प्रसंग के मामले चिंता का विषय हैं. इसी के चलते निर्णय लिया गया कि बच्चों को स्मार्टफ़ोन से दूर रखा जाएगा, साधारण फ़ोन तक सीमित किया जाएगा.

इसके साथ ही पंचायत ने हाफ़ पैंट जैसे कपड़ों को असामाजिक बताते हुए उन पर भी पाबंदी लगाने की बात कही है. खाप नेताओं का कहना है कि यह कोई तानाशाही फ़रमान नहीं, बल्कि समाज सुधार की मुहिम है. बच्चों को बैठाकर समझाया जाएगा, संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी और माता-पिता से अपील की जाएगी कि वे अपने बच्चों पर ख़ुद से यह नियम लागू करें.

स्थानीय निवासियों ने पंचायत के फ़ैसले पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि मोबाइल बच्चों की पढ़ाई का अहम साधन है. ज़रूरत इस बात की है कि बच्चों को मोबाइल का सही और सीमित उपयोग सिखाया जाए, न कि पूरी तरह छीन लिया जाए. लोगों ने खाप पंचायतों के ऐसे आदेशों को ग़ैर-क़ानूनी बताते हुए इन्हें बंद कराने की मांग उठाई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर