Saturday, June 13, 2026

कोडरमा में हाथियों के झुंड ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला, दुधमुंहा बच्चा भी बना शिकार

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा के जयनगर में बुधवार को हाथियों के झुंड ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला. मृतकों में 10 माह का मासूम बच्चा भी शामिल था. मासूम के माता-पिता ईंटा-भट्ठा में काम करते है. वहीं मंगलवार की रात सोने के दौरान हाथी के झुंड ने उनकी झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनका हाल जाना.

हाथी का शिकार हुआ दुधमुंहा बच्चा  

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को ईंट भट्ठे में काम करने के बाद वे अपने 10 माह के बच्चे के साथ सो रहे थे. उसी दौरान रात के समय हाथियों का एक झुंड वहां से गुजरा और झोपड़ी पर हमला कर दिया. इस हमले में मासूम की मौत हो गई. वहीं मंगलवार की आधी रात लगभग 12 बजे हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले श्रमिक राजकुमार मांझी को दौड़ाकर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वह बिहार के नवादा के रामनगर फतेहपुर का निवासी था. हाथियों के हमले में उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दिया. वहीं वन विभाग की लापरवाही के कारण एक महीने में 8 लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: बंदर ने नवजात को बनाया बंधक, कभी खेलता तो कभी गोद में उठाता; सुरक्षित रेस्क्यू

क्षत-विक्षत हो गया बच्चे का शरीर 

घटना के समय लगभग 10 मजदूर ईंटा-भट्ठे में मौजूद थे, जो किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे. वहां से निकल कर झुंड लगभग एक घंटे तक खगराडीह के खोहापड़ी के पास दूसरे ईंट भट्टे पहुंचा. वहां करीब 30-35 मजदूर अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. मजदूरों को हाथियों के तांडव के बारे पता चला और वहां अफरा-तफरी मच गई.

लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे जिसमें 10 साल का लवकुश परिजनों से बिछड़ गया. हाथी ने बच्चे को उठाकर पटक दिया, जिससे उसके शरीर 2 टुकड़े हो गए. उसकी पहचान धर्मेंद मांझी के पुत्र लवकुश बिहार के नवादा के पकरिया निवासी के रुप में हुई है.

वन विभाग पर लोगों का आक्रोश 

अफरा-तफरी में 2 माह के मासूम अंकुश कुमार ईंट की दीवार में दब गया. परिजनों ने उस मृत समझा लेकिन उसकी सांसे चलता देख तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसे लाइफ स्पोर्ट पर रखा गया है. वहीं हमले में एक अन्य महिला 28 वर्षीय कारी देवी गंभीर रुप से घायल हो गई.

इस हमले  में जान गवाने वाले लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं घायलों का इलाज जारी है. लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और हाथियों के झुंड से सतर्क रहने की अपील की.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर