Thursday, April 23, 2026

बंदर ने नवजात को बनाया बंधक, कभी खेलता तो कभी गोद में उठाता; सुरक्षित रेस्क्यू

न्यूज डेस्क: यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक बंदर ने कई घंटों तक एक छोटे और मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाते हुए बंधक बना लिया. काफी देर के इंतजार के बाद बच्चे को बंदर के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया गया. वहीं यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि बंदर ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

बच्चे के पास जाते ही बंदर काटने को दौड़ता

जानकारी के अनुसार, चरथावल कस्बे में एक बंदर अचानक एक घर के अंदर घुस गया और वहां सो रहे मासूम बच्चे के पास बैठ गया. बंदर ने बच्चे को इस कदर अपनी गिरफ्त में ले लिया कि वह किसी भी व्यक्ति को उसके करीब आने नहीं दे रहा था. बच्चे के मां-पिता के साथ अन्य कई लोगों ने बच्चे को बंदर की चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही कोई बच्चे के करीब जाता बंदर हमलावर हो जाता और काटने को दौड़ने लगता. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, लेकिन मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.

इसे भी पढ़े: गांव के ही युवक से परेशान होकर शादी के दो दिन पहले दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस कर रही मामले की जांच

कभी खेलता तो कभी गोद में उठाता

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर बच्चे के ऊपर बैठा हुआ है और कैसे बच्चा रो रहा है. वहीं बंदर कभी बच्चे के साथ खेलता तो कभी उसे गोद में उठाने का प्रयास करता था. यह सब देख परिजनों का बुरा हाल था और इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए सावधानी से ऑपरेशन शुरु किया.

काफी देर की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से बंदर को बच्चे से दूर किया गया. जिसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. बंदर ने बच्चे को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, वहीं बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर माता-पिता को सौंप दिया गया. बच्चे को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गया और उन्होंने सन्नी चोपड़ा का आभार व्यक्त किया.

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर