Saturday, September 26, 2026

सरहिंद में रेलवे लाइन पर हुए धमाके की चपेट में आई मालगाड़ी, ड्राइवर घायल, 12 फीट ट्रैक भी क्षतिग्रस्त

फतेहगढ़: पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में देर रात रेलवे लाइन पर हुए एक बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार, यह रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, उसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ।

आरडीएक्स से धमाके की आशंका

यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है। विस्फोट इतना तेज था कि रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक उड़ गया। धमाके की चपेट में आने से मालगाड़ी का इंजन चालक घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। धमाके के बाद फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल धमाके के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर जांच जारी है। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर