Friday, October 30, 2026

आवासीय स्कूल के हॉस्टल में 5 वर्षीय मासूम संग हैवानियत , मामला छुपाने के लिए की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद कड़ौना थाना क्षेत्र स्थित आवासीय विद्यालय में बीते दिन एक 5 वर्षीय मासूम छात्र के साथ हैवानियत और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पूरे घटना की खुलासा किया, जिसमें वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आई.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आई गतिविधि

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस को प्रारंभिक जांच में हॉस्टल के संचालक तरुण कुमार पर उर्फ गांधी पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं आगे की जांच में पाली थाना क्षेत्र के निवासी कैंटीन गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा की भूमिका भी पाई गई है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां नजर आई है.

गलत शब्दों से चिढ़ाते थे बच्चे

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मुकेश से सख्ती से पूछताछ की जिसमें उसनें अपना अपराध स्वीकार कर लिया और कहा कि वह अकेला ही अपना जीवन व्यतीत कर रहा था, परिवार और पत्नी ने इसे छोड़ दिया था. हॉस्टल संचालन से भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे, इसलिए वह हॉस्टल को बदनाम और बंद करना चाहता था. बच्चे उसे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, इसी कारण से वह मानसिक रुप से तनावग्रस्त और आक्रोशित रहता था. जिसके बाद ही उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के साथ पहले हैवानियत किया और फिर ब्लेड जैसी नुकीली वस्तु से उसकी निर्मम हत्या कर दी.

10 दिन पहले ही आया था हॉस्टल छात्र

मामले को लेकर एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि आरोपी मुकेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे कड़ी-कड़ी सजा दिलाई जाएगी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयान के आधार पर मजबूत केस तैयार किया है. फिलहाल हॉस्टल संचालन तरुण कुमार उर्फ गांधी की भूमिका पर जांच जारी है.

इस दर्दनाक घटना से हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हुए है. अभिभावक बच्चों को हॉस्टल भेजने से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठा रहे है. सूचना के अनुसार, करीब 10 दिन पहले ही छात्र हॉस्टल आया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर