बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का काम धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार दौरे पर पहुंचे और उन्होंने औरंगाबाद के गोह व वैशाली के पातेपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. इस दौरान जेपी नड्डा ने RJD का मतलब रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी बताते हुए कहा कि इनसे बच कर रहना. जो नौकरी के बदले जमीन लेते हैं वह नौकरी देंगे, जो मां बहनों की इज्जत नहीं कर सकते वह सुरक्षा देंगे.
Highlights:
जे पी नड्डा ने दावा किया कि चुनाव के दौरान बिहार में मैं जो उत्साह देख रहा हूँ, उससे मुझे विश्वास है कि आप लोगों ने NDA को जिताने का मन बना लिया है. मुझे सिर्फ आपका वोट नहीं चाहिए, बल्कि आप अपने गांव, रिश्तेदार में NDA के लिए वोट मांगिये और इसके तहत आप एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएंगे. आज छठ के अवसर पर दूसरे राज्यों से बिहार आने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 12 हजार ट्रेनें दी है ताकि यहां के लोग बिहार आ कर छठ का अर्घ्य दे सकें. बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया, जीएसटी 5 प्रतिशत कर दिया गया. मुजफ्फरपुर की लीची को जीआई टैग दिया गया. सुधा डेयरी के उत्पादों से जीएसटी हटा दिया गया जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है.
Also Read : धनबाद में चोरी कांड का खुलासा : दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
राजद पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मैंने अपना पहला 20 वर्ष बिहार में ही गुजारा है. मुझे वह अंधकार का युग देखा है और आज उजाले का युग भी देख रहा हूँ. लालू जी के राज में क्या था. आज NDA के साथ विकास और लालू के राज में विनाश का राज साफ साफ दिखता है। आज एक नया नेता की घोषणा की गई है आप देख लीजिये, उनके साथ सिर्फ विनाश ही दिखता है.
IAS अधिकारी की पत्नी के साथ दुराचार, IAS अधिकारी की हत्या, शहाबुद्दीन के द्वारा किये गए आपराधिक घटनाओं, व्यापारी, डॉक्टर के पलायन की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी पलायन की बात करते हैं. उन्हें अपने माता-पिता के कार्यकाल की जानकारी लेनी चाहिए. इस शासन को अगर नहीं आना है तो NDA को जिताना होगा.


