Monday, September 14, 2026

धनतेरस पर ईमका ने माहेर होम में जरूरतमंद बच्चों संग दीपोत्सव मनाया, बांटी खुशियां

रांची : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (ईमका) के पदाधिकारी और सदस्य शनिवार को धनतेरस के अवसर पर रांची के बूटी मोड़ स्थित माहेर होम पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के साथ दीपोत्सव का त्योहार मनाया।

राशन, मिठाई और दीये का वितरण

ईमका के सदस्यों ने माहेर होम में रह रहे बच्चों और महिलाओं के बीच उनकी जरूरत के अनुसार राशन, मिठाई, दीया और पटाखों का वितरण किया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। सभी ने मिलकर दीप जलाया और त्यौहार का आनंद लिया।

 आईपीएस किशोर कौशल ने की सराहना

इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने कहा कि माहेर होम ऐसे बच्चों को आश्रय और शिक्षा प्रदान कर समाज में प्रेरणादायक काम कर रहा है, जो अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इन बच्चों की मदद के लिए वह और समाज के अन्य लोग आगे आएंगे।

ईमका ने दिया सहयोग का भरोसा

ईमका के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे आगे भी माहेर होम के बच्चों के लिए अपनी क्षमता अनुसार मदद और सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के बीच त्योहार मनाने से असली खुशी मिलती है।

बच्चों ने मिलकर मनाया दीपोत्सव

बच्चों ने दीये जलाए, मिठाइयां खाईं और पटाखे फोड़कर दीपोत्सव का भरपूर आनंद लिया। माहेर होम का माहौल रोशनी और मुस्कुराहटों से भर गया।

मौके पर मौजूद सदस्य

कार्यक्रम में मनोज कुमार, अमित गुप्ता, विशाल जैन, राजेश कुमार, कुमार राजेश, मनीष गुप्ता, मनीष कुमार, रंजीत कुमार और आनंद दत्त सहित ईमका के कई सदस्य अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर