Tuesday, September 15, 2026

बिहार में वोटिंग से पहले NDA का एक विकेट गिरा! एक्ट्रेस से नेता बनीं सीमा सिंह नहीं लड़ पाएंगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान होने से पहले ही एनडीए को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पहले चरण में सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं. पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच हुई. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की. रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं.

सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने को एनडीए खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सीमा सिंह को मढ़ौरा में एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था. ऐसे में चुनाव विशेषज्ञों के अनुसार अब इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा. मढ़ौरा के निवर्तमान विधायक जितेंद्र कुमार राय राजद प्रत्याशी हैं और वह मंत्री भी रह चुके है.

JDU के बागी को भी झटका

सीमा सिंह के अलावा अल्ताफ आलम राजू का भी नामांकन रद्द किया गया है. यह पिछली बार मढ़ौरा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे. इस बार टिकट नहीं मिलने पर वह बागी होकर नामांकन किए थे. निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्र नियमानुसार जांच प्रक्रिया के तहत रद्द किए गए हैं और किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात नहीं बरता गया. इस संबंध में मढ़ौरा के एसडीओ ने बताया कि सीमा सिंह सहित चार लोगों का नामांकन रद्द किया गया है.

सिनेमा से राजनीति में एंट्री

सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थीं. नामांकन के दौरान दिये गये चुनावी शपथपत्र के अनुसार, वह नौवीं कक्षा पास हैं. 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली (पूर्व) से उन्होंने 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर