Wednesday, July 22, 2026

झारखंड : सारंडा अभ्यारण के मुद्दे पर नक्सलियों ने जारी किया पोस्टर

झारखंड : झारखंड में सुरक्षा बलों ने नक्सलियो को बेहद कमजोर कर दिया है, झारखंड के कुछ इलाके में नक्सली काफी कम संख्या में बचे हुए हैं, पर काफी कम संख्या में बचे नक्सलियो ने नयी रणनीति बना ली है,अब नक्सली सारंडा के इलाको में रहने वाले भोले भाले लोगो को बहला फुसला कर और उनके मुद्दे को बहाना बनाकर उनका समर्थन लेने की फिराक में है।

झारखंड के सारंडा में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के मुद्दे पर नक्सलियों ने ग्रामीणों को बरगलाने की कोशिश शुरू कर दी है । नक्सलियों ने पोस्टर जारी कर सारंडा में आदिवासियों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की बात कही है। भाकपा माओवादी संगठन के दक्षिणी जोनल कमेटी की तरफ से सारंडा अभ्यारण बनाने के विरोध में पोस्टर के जरिए स्लोगन जारी किया है।

नक्सलियों ने पोस्टर के जरिए कहा है कि आदिवासियों को नुकसान पहुंचाना सरकार बंद करें ओर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया गया है। दक्षिणी जोनल कमिटी के तरफ से पोस्टर में लिखा गया है कि सारंडा अभ्यारण बनाना एक बहाना है इसके पीछे सारंडा में वन संपदा और खनिजों पर कब्जा करने की साजिश है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर