Saturday, October 31, 2026

रांची पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 1.2 करोड़ की ठगी, करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार

रांची : रांची में नौकरी के नाम पर 1.2 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। रांची के बरियातू थाना पुलिस और लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस भारतीय रेलवे और केंद्र और राज्य सरकार के अलग अलग विभागों में लोगों को नौकरी दिलाने का बोलकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी कि गई। ऐसा करने वाले उस बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. ये पर्दाफाश रांची के बरियातू थाना पुलिस और लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस एक साथ कि गई कार्रवाई में किया गया है। इसके तहत गैंग के तीन मेन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

वादी अभिषेक कुमार के शिकायत करने बाद ये कार्रवाई शुरू की गई थी। आभिषेक कुमार मूल रूप से पटना के रहने वाले है,और फिलहाल रांची में रह रहे थे। उन्होंने 37 लाख की ठगी का आरोप लगाया था, ये कहकर कि नौकरी के नाम पर धोखा दिया और जाली जॉइनिंग लेटर भी बनवाने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में राजकिशोर साह, सुनील साह, गौतम कुमार, चंदन कुमार सिंह, वापी वैशवाल और विनोद साथ कुल छह लोगों के ऊपर ठगी का आरोप लगाया गया और सबके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। तीन गिरफ्तार हुए लोगों के नाम चंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार और विनोद कुमार बताया जा रहा है। पूछ ताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया है कि मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेलवे, और  केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के अलग अलग विभागों में लोगों को नौकरी के नाम पर धोखा दिया है और करीबन 1.30 करोड़ रुपए कि ठगी करली है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर