Thursday, November 5, 2026

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों के चंगुल से एक अन्य नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 100 रुपये की रिश्वत पड़ी भारी! वीडियो वायरल होते ही सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

दो नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बताया कि चार युवकों ने घर पहुंचाने का झांसा देकर मरांगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव, बाड़ेहिड टोला के अलग-अलग स्थानों पर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्हें खूंटी में छोड़ दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी ने पीड़िताओं का बयान दर्ज कराया। महिला थाना में कांड संख्या 18/26 के तहत बीएनएस की धारा 65, 61, 126(2), 3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, दो केटीएम बाइक, तीन मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर