Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग में ट्रांसपोर्टर उदय साव और प्रदीप साव के घर NIA की छापेमारी, जाली नोटों से जुड़ा है मामला

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में जांच एजेंसी की टीम ने दो भाइयों के घर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, टीम उदय साव और प्रदीप साव के आवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 2 दिसंबर को होगी सुनवाई, PMLA कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर जाली नोट के नेटवर्क से जुड़े मामले में की जा रही है। NIA की टीम घरों में दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर