Tuesday, November 3, 2026

Hanuman Ansh: 452 करोड़ कमाने के बाद प्रॉफिट और राइट्स पर भिड़े मेकर्स, जानें पूरा मामला

Hanuman Ansh: इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म ‘Hanuman Ansh’ इं दिनों अपनी कहानी या बॉक्स ऑफिस की कमाई की वजह से नहीं, बल्कि मेकर्स के बीच चल रहे झगड़े को लेकर चर्चा में है। नीम कारोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन पर बनी इस फिल्म ने थिएटर्स में 452 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब फिल्म की पब्लिसिटी, राइट्स और इसके दूसरे पार्ट को लेकर टीम के अंदर विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर राइट्स और प्रमोशन को लेकर अपना स्टैंड क्लियर किया है।

इसे भी पढ़ें: एक्टर Tusshar Kapoor से 5 करोड़ की फिरौती की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर की रंगदारी

Hanuman Ansh: फिल्म के राइट्स पर मेकर्स ने दिया जवाब

‘Hanuman Ansh’ की टीम की तरफ से जारी बयान में नम्रता सिंह और विशाल चतुर्वेदी ने खुद को फिल्म का Executive Director और Authorized Representative बताया है। एक बयान में कहा गया कि फिल्म के PR, marketing, awards और partnerships से जुड़े काम इन्हीं दोनों के जरिए किए जाएंगे।

मेकर्स ने ये भी बताया कि फिल्म के theatrical rights, OTT, TV, music, gaming और licensing समेत सभी राइट्स चारों प्रोड्यूसर्स के पास जॉइंट तौर पर हैं। कोई भी एक प्रोड्यूसर अकेले फिल्म से जुड़ी कोई भी बिजनेस डील नहीं कर सकता है। क्योंकि ऐसे किसी भी डील को कंपनी वैलिड नहीं मानेगी।

Hanuman Ansh: हर प्रोड्यूसर्स के पास है राइट्स

इस पूरे मामले में एक और खास बात सामने आई है। फिल्म के ऑफिशियल बयान में सभी प्रोड्यूसर्स के नाम भी शामिल है: नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर। बयान के अनुसार, भारत और विदेश में फिल्म के राइट्स, पब्लिसिटी, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े हर फैसलों के लिए इं चारों की रजामंदी होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को भी फिल्म के नाम पर किसी इंटरव्यू, पॉडकास्ट या प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने से पहले ऑफिशियल टीम से परमिशन लेनी जरूरी होगी।

Hanuman Ansh: क्या फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी चल रहा विवाद?

‘Hanuman Ansh’ की टीम में चल रही खितपित ने फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि फिल्म को तीन पार्ट्स में बनाने की प्लानिंग है। उन्होंने दूसरे पार्ट पर जल्द काम शुरू होने की बात भी कही थी। लेकिन, अभी के जनक्री के अनुसार, नीम करोली बाबा की कहानी को आगे बढ़ाने के तरीके को लेकर मेकर्स की अलग-अलग राय है। फिलहाल इसकी सीक्वल को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सिर्फ 2 करोड़ की लागत में और डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। बता दें, कि इस फिल्म ने दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म में नीम कारोली बाबा (जिन्हें लोग महराज जी भी बोलते है) की जिंदगी और उनके द्वारा हुई चमत्कारों को दिखाया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर