Tuesday, November 3, 2026

डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से बिहार के औरंगाबाद निवासी बुजुर्ग की हुई मौत

मेदिनीनगर : डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र निवासी मो. कासिम के रूप में हुई है. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, झारखंड और देश की खुशहाली की मांगी दुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. कासिम डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार थे. इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.

मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहे थे और किन परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिरे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर