Tuesday, November 3, 2026

मेदिनीनगर में देर रात पुलिस लाइन रोड में हुए सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से डिलीवरी स्टाफ की हुई मौत

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में ब्लिंकिट के डिलीवरी स्टाफ विश्वनारायण की मौत हो गई. हादसे में उसका साथी विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सब्जी लदे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ें: पलामू में गूगल पे ठीक कराने के चक्कर में हैक हुआ मोबाइल, खाते से उड़ा लिए 1.35 लाख रूपए

हादसे में विश्वनारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव का रहने वाला था.वहीं घायल विनीत कुमार हमीदगंज मोहल्ले का निवासी बताया गया है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनीत कुमार को इलाज के लिए MMCH पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है.वहीं गंभीर रूप से घायल विनीत कुमार का रिम्स में इलाज कराया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर